{"_id":"66b51486700984fc580199f4","slug":"bridge-washed-away-due-to-strong-water-flow-traffic-halted-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116496-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पानी के तेज बहाव में बही पुलिया, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पानी के तेज बहाव में बही पुलिया, आवागमन ठप
विज्ञापन
बीजपुर। तेज बारिश से बुधवार की रात जरहा ग्राम पंचायत के टोला जहीराडाड में बनी पुलिया बह गई। पुलिया बहने से खेतों में फसल बर्बाद हो गई। आवागमन भी ठप हो गया।
पुलिया से जरहा ग्राम पंचायत के डिघुल, कोहरमारा, राजो, धोरहवा सहित अन्य कई टोलों के लोग आवागमन करते हैं। इन टोलों की हजारों की आबादी को अपने ही गांव जरहा बाजार व उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के लिए करीब पांच किमी का सफर तय करना पड़ेगा। ग्रामीण प्रेमलाल ने बताया कि पुलिया काफी पुरानी थी। बुधवार की रात तेज बारिश में बह गई।
ग्रामीण राजेश प्रजापति ने बताया कि इस मार्ग से बच्चे स्कूल जाते थे। श्रमिक परियोजनाओं में कार्य करने जाते थे। पुलिया टूटने के बाद सबके समक्ष आवागमन का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।