{"_id":"5b5dfd994f1c1bac7d8b5524","slug":"bridge-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिया, चेकडैम क्षतिग्रस्त20\/5000 puliya kshatigrast ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया, चेकडैम क्षतिग्रस्त20/5000 puliya kshatigrast
bridge-damaged
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
जाबर -खजूरी मार्ग पर भरा बारिश का पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी/म्योरपुर। लगातार हो रही बारिश से ठेमा नदी में उफान गया है। नदी में पानी के तेज बहाव से म्योरपुर ब्लॉक के आरंगपानी ग्राम पंचायत में खोखरी महुआ-पतेरी टोला मार्ग पर स्थित और देवपुरा-खजुरी मार्ग पर स्थित पुलिया बह गई। वहीं जाबर गांव स्थित चेकडैम क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया के बहने से दर्जन भर ग्रामीणों का घर पानी से घिर गया है, जिससे उनके गिरने की आंशका है।
रविवार को ठेमा नदी उफान पर रही। देवपुरा-खजूरी गांव के बीच संपर्क मार्ग पर स्थित पुलिया जलमग्न हो गई। नदी किनारे स्थित मो. सैफ पुत्र इब्राहिम निवासी खजुरी का कच्चा मकान चारों तरफ पानी से घिर गया। यहां ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। आरोप लगाया कि जाबर पानी टंकी के पास नदी पर करोड़ों रूपये से साडा से बना चेकडैम क्षतिग्रस्त और खजुरी- देवपुरा मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया जलमग्न हो गयी है। दूसरी ओर संपर्क मार्ग पर पुलिया डूबने से निमियाडीह व देवपुरा गांव के ग्रामीणों को सात किमी घूमकर निमियाडीह होकर दुद्धी बाजार जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दुर्व्यवस्था के खिलाफ निमियाडीह में प्रदर्शन किया। यहां मुहम्मद सैफ, जितेंद्र कुमार, रामचरित्र, कृष्ण कुमार गुप्ता, बेचू, रामस्वरूप, कृष्णा, राम नरेश, नंदू, उमेश, रामदुलारे, नान्हक, भगवान दास मौजूद रहे। म्योरपुर ब्लॉक के आरंगपानी ग्राम पंचायत में रविवार को अधिक बारिश होने से एक पुल बह गया। खोखरी महुआ-पतेरीटोला मार्ग पर करीब चार वर्ष पूर्व बने सात पायों के पुल का निर्माण हुआ था।
ठेमा नदी के जल दबाव से एक पाया का पुल पूरी तरह से बह गया। इससे खोखरी महुआ, फाटपखना, लौबंद, बरवा टोला, पतेरी टोला, चांगा, झरइल टोला का संपर्क पूरी तरह से टूट गया। बरवाटोला में छठ घाट पोखरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कई घरों में पानी घुस गया। शिशवा गांव में नेहरु लाल के एक गाय और एक बैल की बिजली से मौत हो गई। लेखपाल सुरेंद्र नारायण पाठक ने मौके पर जाकर जायजा लिया। आरंगपानी में कई लोगों के घर गिर गए और कई मवेशियों की मौत हो गई। यहां ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद ने हालात की जानकारी प्रशासन को दी।