फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Boy who went to take bath with friends dies due to drowning in Kanhar river

Sonebhadra News: दोस्तों के संग नहाने गए बालक की कनहर नदी में डूबने से मौत

Wed, 17 Apr 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Boy who went to take bath with friends dies due to drowning in Kanhar river
विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव में मंगलवार को कनहर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हाे गई। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह नदी में डूब गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बैरखड़ गांव निवासी राजकुमार का पुत्र मनीष कुमार (8) मंगलवार की दोपहर में करीब एक बजे अपने दोस्तों के साथ घर के पास से गुजरी कनहर नदी में नहाने गया था। परिजनों ने बताया कि वह नहाने के दौरान ही नदी में डूब गया। साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने उसे डूबते देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बालक को नदी से बाहर निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मनीष दो भाई-बहनों में छोटा था। उससे बड़ी एक बहन है। सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थानाध्यक्ष श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed