फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Boy dies after being hit by truck, youth injured

ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत, युवक घायल

Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after being hit by truck, youth injured
सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर अवई के समीप बेेकाबू ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार बालक की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्कूटी पर सवार दो महिलाएं व एक बच्चा सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

मप्र के रीवा जिला अंतर्गत मड़वास थाने के महखोर गांव निवासी राजे तिवारी का पुत्र सुमेश्वर अपनी मां रानी, बहन और दो बच्चों को स्कूटी पर लेकर राबर्ट्सगंज के कुसमा नई बाजार में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहा था। मारकुंडी से पहले अवई के पास चोपन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में आठ वर्षीय अंकुश पुत्र अश्वनी दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। सुमेश्वर (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सवार सुरक्षित बच गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed