{"_id":"630a66e41c9c557fb00f968a","slug":"booths-will-be-built-on-1500-voters-again-sonbhadra-news-vns6711465163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से 1500 मतदाताओं पर बनेंगे बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से 1500 मतदाताओं पर बनेंगे बूथ
विज्ञापन
सोनभद्र। मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर एडीएम सहदेव मिश्र ने शनिवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। प्रत्येक बूथ पर 1500 मतदाताओं को समायोजित करते हुए बूथ गठन की रूपरेखा तैयार की गई। पहले एक बूथ पर 1200 मतदाता तय किए गए थे।
एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। सभी दलों से अपील की कि एक बूथ पर एक बूथ लेवल एजेंट की तैनाती करें, ताकि इस कार्य को बीएलओ सही ढंग से पूर्ण कर सकें। बूथ संभाजन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि वोटर को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मतदाता के घर से बूथ की दूरी दो किमी से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस संबंध में राजीनीतिक दलों से सुझाव और आपत्ति मांगी गई। तीन दलों ने आपत्ति प्रस्तुत किया, जिसे संबंधित एसडीएम को जांच के लिए सौंपा गया। बताया कि किसी केंद्र पर दो बूथ हैं तो 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के रूप में समायोजित करने की कोशिश करें, ताकि बूथों की संख्या कम हो सके। किसी बूथ पर अगर पांच सौ मतदाता हैं तो दूसरे अन्य बूथ से जोड़ने की कोशिश हो, लेकिन यह जरूर ध्यान रखा जाए कि वोटरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया कि आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए 04 और 25 सितंबर को सभी बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, भाकपा के अशोक कनौजिया, सीपीआई (एम) के नंदलाल आर्य, सपा के अनिल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।