{"_id":"668ae8503de3f93e8a0fb3e6","slug":"booked-a-car-on-rent-then-stole-it-and-ran-away-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-115225-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: किराए पर बुक की कार, फिर लूटकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: किराए पर बुक की कार, फिर लूटकर भागे
विज्ञापन
दुद्धी। किराये पर ली गई कार और उसके चालक से साढ़े तीन हजार रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के तेजबली कॉलोनी निवासी जयशंकर चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि शनिवार की रात रेणुकूट रेलवे स्टेशन से चार लोगों ने उसकी कार को किराये पर लिया। सभी को दुद्धी जाना था। रास्ते में मझौली गांव के पास रात पौने एक बजे लघुशंका के बहाने कार को रोकवाया। इसके बाद उसे जबरन नीचे उतारकर चाभी छीन ली। उसके पास मौजूद 3500 रुपये भी ले लिए। फिर कार लेकर आरोपी फरार हो गया। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। सूचना पर पुलिस ने चारों बदमाशों को रेणुकूट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान बिहार के रोहतास निवासी अमरजीत कुमार चौधरी, विक्की चौधरी, झारखंड के रमना थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना गुप्ता, विशुनपुरा थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुन्ना गुप्ता पर झारखंड के गढ़वा जिले में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। चंदन भी जानलेवा हमला, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य मामलों में आरोपी है।