फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bolero hit Scorpio and bike riders, many injured including couple

बोलेरो ने स्कार्पियो और बाइक सवारों को मारी टक्कर, दंपती समेत कई घायल

Thu, 18 Nov 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Bolero hit Scorpio and bike riders, many injured including couple
एसएसजी मोड़ के समीप बुधवार की शाम जयंत की तरफ जा रही बेकाबू बोलेरो मार्ग के दूसरे साइड में स्कॉर्पियो से भिड़ गई। इसके बाद दो बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो छोड़ कर चालक फरार हो गया। हादसे में दंपती समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार की शाम मध्य प्रदेश के जयंत से एक बोलेरो शाक्तिनगर की ओर जा रही थी। रास्ते में एसएसजी मोड़ के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर मार्ग के दूसरे तरफ जाकर विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो टक्कर मारते हुए दो बाइक से टकरा गई। इस बीच चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार शक्तिनगर निवासी धर्मजीत यादव व उनकी पत्नी आरती देवी और दो बच्चे घायल हो गए। धर्मजीत यादव के दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें नेहरु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं स्कार्पियो सवार को भी सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें बीयर केन, प्लास्टिक ग्लास व पनीर का टुकड़ा मिला। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed