फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bolero collides with divider near railway crossing, two including driver killed

Sonebhadra News: रेलवे क्रॉसिंग के पास डिवाइडर से टकराई बोलेरो, चालक समेत दो की मौत

Fri, 24 Jan 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bolero collides with divider near railway crossing, two including driver killed
दुद्धी/विंढमगंज। विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवहीं गांव में बृहस्पतिवार की रात अनियंत्रित बोलेरो रेलवे क्रॉसिंग के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसका दुद्धी सीएचसी में उपचार कराया गया। बोलेरो सवार गढ़वा से दुद्धी आ रहे थे।
विज्ञापन

मूल रूप से वाराणसी के शिवपुर निवासी अशोक उर्फ आशू जायसवाल (35) दुद्धी के वार्ड नंबर पांच स्थित किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह वाहन चलाता था। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उसे एक फोन आया। इसके बाद वह घर से यह कहते हुए निकल गया कि थोड़ी देर में आ रहा है। रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर उसने पड़ोसी की बोलेरो ले ली। इसके बाद देर रात करीब 13 किमी दूर विंढमगंज के घिवहीं गांव के पास बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। रेलवे क्रॉसिंग के पास डिवाइडर से बोलेरो टकरा गई थी। उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने बोलेरो सवार तीन लोगों को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने चालक अशोक और अनपरा के कुलडोमरी गांव निवासी अंकित (20) को मृत घोषित कर दिया। बीड़र निवासी विनोद (19) को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। विंढमगंज एसओ प्रमोद यादव ने बताया कि सूचना घरवालों को दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तीनों युवक कहां गए थे और एक साथ कैसे आए, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
खाना छोड़कर घर से निकला था अशोक
संवाद न्यूज एजेंसी
दुद्धी। अशोक मूल रूप से वाराणसी के शिवपुर का रहने वाला है। उसकी शादी बनारस की ही सोनी से हुई थी। पिछले छह वर्ष से अशोक अपना परिवार लेकर दुद्धी में रहता था। उसके साथ में ही साला प्रफुल्ल भी रहता था। अशोक के दो बेटे 15 वर्षीय आर्यन और आठ साल का करन है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात घर आने के बाद अशोक हाथ-पैर धुलकर खाना खाने जा रहा था। पत्नी सोनी भोजन निकाल रही थी, तभी अशोक के नंबर पर फोन आ गया। तुरंत ही कुछ देर में लौटकर आने के बाद खाना खाने की बात कह वह घर से निकल गया था। पत्नी उसका इंतजार कर रही थी, मगर देर रात हादसे में उसकी मौत की खबर आई। उधर, अंकित बीड़र गांव में नाना कृपाशंकर के साथ रहता था। नाना ने बताया कि अंकित वेटर था। बृहस्पतिवार को किसी समारोह में कुछ महिला-पुरुष वेटर को लेकर गढ़वा जाने की बात उसने घर पर बताई थी। इसके बाद से उसका पता नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि काम के सिलसिले में ही वह गढ़वा गया था। वहां से देर रात लौटने के लिए अशोक से संपर्क किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed