फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bolero canal overturned uncontrollably

अनियंत्रित होकर बोलेरो नहर में पलटी

Sun, 02 Feb 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bolero canal overturned uncontrollably
विंण्ढमगंज। थाना क्षेत्र के केवाल गांव शनिवार की रात अनियंत्रित होकर एक बोलेरो नहर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार छह कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायल रेलवे पटरी का दोहरीकरण का कार्य करा रही कंपनी में काम करने वाले है। कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने घायलों को सीएचसी दुद्घी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे केवाल गांव में कनहर सिंचाई परियोजना के नहर की पटरी पर जा रही एक बोलेरो बेकाबू होकर कूद पड़ी। करीब आठ फीट गहरे नहर में बोलेरो कूदने से उसमें सवार रेलवे की दोहरीकरण कराने वाली कंपनी के बिहार के औरंगाबाद निवासी कर्मचारी सिकंदर 27, रेनकूट निवासी सुशील पांडेय 42, दुद्घी कोतवाली क्षेत्र के ढेढा गांव निवासी राजेंद्र 25, राजकुमार 42, भागलपुर निवासी दीपक 30, मध्य प्रदेश के धवईया निवासी अविनाश तिवारी 27 घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। संयोग रहा कि नहर में पानी नहीं था, वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। घायलों की सूचना पर कंपनी के अन्य कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर नहर के बाहर निकाल कर उन्हें दूसरे वाहन से सीएचसी ले गए। डॉ. राजीव कुमार ने घायलों का उपचार करने के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed