फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of youth who drowned in Dhandhraul Dam found after 20 hours

Sonebhadra News: धंधरौल बांध में डूबे युवक का शव 20 घंटे बाद मिला

Sun, 10 Dec 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in Dhandhraul Dam found after 20 hours
रामगढ़। धंधरौल बांध में डूबे युवक का शव 20 घंटे बाद रविवार को बरामद हुआ। चोपन से आए गोताखाेरों ने काफी मशक्कत से शव को बाहर निकाला। पन्नूगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ऊंची खुर्द गांव निवासी शिवमूरत का पुत्र विकास (22) शुक्रवार को पक्षियाें को पकड़ने के लिए गांव के एक युवक के साथ धंधरौल बांध में गया था। ट्यूब को किनारे रखकर दोनों बांध में उतर गए। गहरे पानी में जाने से विकास डूब गया। साथी के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पन्नूगंज पुलिस ने चोपन से गोताखोरों को बुलाया। रविवार की सुबह करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दस बजे गोताखोरों ने शव ढूंढने में सफलता पाई। शव बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed