फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of contract worker found hanging, feet on ground

Sonebhadra News: लटकता मिला संविदा कर्मी का शव, जमीन पर थे पैर

Fri, 27 Sep 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Body of contract worker found hanging, feet on ground
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के खड़िया इलाके में शुक्रवार को संविदा कर्मचारी का शव रेलवे लाइन के किनारे बिजली के पोल पर फंदे से लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा था, मगर पैर जमीन को छू रहे थे। परिजनों के मुताबिक संविदा कर्मी ठेकेदार से बकाया पैसा लेने की बात कह घर से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत सखौहां गांव निवासी संदीप कुमार साकेत शक्तिनगर के एक ठेकेदार के यहां काम करता था। शुक्रवार की सुबह उसका शव बोदरा बाबा मंदिर के पास से गुजरी रेलवे लाइन के किनारे बिजली के पोल से लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा था, उसके एक पैर का घुटना व दूसरा पैर जमीन पर थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बंधन मुक्त कर कब्जे में ले लिया। पहचान के बाद सूचना परिजनों को दी। युवक के पिता भगवान ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना था कि वह ठेकेदार से कुछ बकाया पैसा लेने की बात बता कर बृहस्पतिवार को घर से निकला था। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना की असल वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed