फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Boards showing coach position could not be installed on Rajdhani Express which started stopping.

Sonebhadra News: रुकने लगी राजधानी एक्सप्रेस पर नहीं लग सके कोच की स्थिति दर्शाने वाले बोर्ड

Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Boards showing coach position could not be installed on Rajdhani Express which started stopping.
जिला मुख्यालय स्थित सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुए करीब डेढ़ माह हो गए। मगर अभी तक स्टेशन पर कोच इंडिकेटर, डिस्प्ले बोर्ड लगाने का कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इससे राजधानी में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर लंबे इंतजार के बाद छह अक्तूबर को नई दिल्ली-रांची के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ है।
विज्ञापन

ठहराव शुरू होने के साथ ही रेलवे विभाग की तरफ से स्टेशन पर कोच इंडिकेटर/डिस्प्ले बोर्ड लगाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाना था। डेढ़ माह बीतने को है, मगर अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया भवन बनने में लगेगा अभी समय
अमृत भारत योजना के तहत सोनभद्र रेलवे स्टेशन का नया भवन बनाया जा रहा है। वहीं पुराने स्टेशन भवन को तोड़ा जा रहा है। इस नाते कोच इंडिकेटर/डिस्प्ले बोर्ड का कार्य पूरा करने में दिक्कत आ रही हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो नया भवन बनने के बाद वहां उपकरण शिफ्ट होगा। इसके बाद ही कोच इंडिकेटर/डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed