फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BMS demonstrated against NTPC Rihand management with black flag

काला झंडा लेकर बीएमएस ने एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 05 Jan 2022 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
BMS demonstrated against NTPC Rihand management with black flag
बीएमएस रिहंद परियोजना इकाई के सदस्यों ने बुधवार को मैटेरियल गेट के सामने काला झंडा लेकर प्रदर्शन किया। परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रबंधन पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उनके रवैये पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के अध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि 17 दिसंबर को कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन ने एनटीपीसी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा था। इसमें चेतावनी दी गई थी कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाए। ऐसा न करने पर आंदोलन का रास्ता चुना जाएगा। इसके बावजूद प्रबंधन ने कोई सार्थक कदम नहीं उठाया। मजबूरन संघ को आंदोलन करना पड़ रहा है। जब तक प्रबंधन हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगा तब तक आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। प्रदर्शन में एसएन पाठक, आरपी शर्मा, श्याम बिहारी यादव, अमित केसरी, संजय कुमार, अमित लोहिया, केके शुक्ला, मतीन अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed