फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Blood bank will be operational in Medical College Hospital from next month

Sonebhadra News: अगले महीने से मेडिकल काॅलेज अस्पताल में संचालित होगा ब्लड बैंक

Wed, 07 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Blood bank will be operational in Medical College Hospital from next month
मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को अब खून के लिए पांच किमी का चक्कर नहीं लगाना होगा। जून महीने से ब्लड बैंक मेडिकल काॅलेज में संचालित होगा। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मेडिकल काॅलेज की स्थापना के बाद से वहां संसाधनों में बढ़ोतरी पर जोर दिया जा रहा है। अस्पताल से ब्लड बैंक पांच किलोमीटर दूर होने से मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

करीब दो दशक पहले जिला अस्पताल राॅबर्ट्सगंज नगर में ही संचालित होता था। बाद में उसे लोढ़ी में स्थानांतरित कर दिया गया। ब्लड बैंक राॅबर्ट्सगंज में ही रह गया। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को ब्लड लेने के लिए जिला अस्पताल से पांच किमी दूर राॅबर्ट्सगंज जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें ब्लड लेकर आने में करीब तीन से चार घंटे का समय लग जाता है। परिसर में ही मरीजों को सभी सेवाएं मिले इसके लिए प्रबंधन की ओर से ब्लड बैंक को करीब एक साल से अस्पताल परिसर में शिफ्ट करने की कवायद चल रही है।
इसके लिए पूर्व में निर्मित ट्राॅमा सेंटर भवन का चयन किया गया है। कुछ माह पहले औषधि विभाग की केंद्रीय टीम ने स्थल का भ्रमण किया था। कुछ बिंदुओं पर कमियां मिली थी, जिन्हें दुरूस्त करने का निर्देश दिया था।
इसे प्रबंधन ने ठीक कराते हुए अंतिम रिपोर्ट भेज दी है। मई माह में ही ब्लड बैंक को शिफ्ट करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जून से ब्लड बैंक का संचालन नए भवन में होगा। मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।


केंद्रीय टीम ने संबंधित स्थल का पूर्व में निरीक्षण किया था। जो कुछ कमी मिली थी। उसे दूर करने के लिए कहा गया था। जल्द ही शिफ्ट करने की अनुमति और लाइसेंस मिलेगा। -राजेश कुमार, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article