फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Block office locked, gave a sit-in

ब्लाक कार्यालय पर जड़ा ताला, दिया धरना

Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Block office locked, gave a sit-in
क्षेत्र पंचायत से कराए जाने वाले कार्यों में टेंडर को लेकर ब्लाक प्रमुख और बीडीओ में ठन गई है। बृहस्पतिवार को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को ब्लाक कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया। कार्य बहिष्कार करते हुए नारे लगाए। कर्मचारियों के जिला मुख्यालय जाने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने धरना दिया और बीडीओ के तबादले की मांग की। सोमवार तक तबादला न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं बीडीओ उच्चाधिकारियों के माध्यम से जांच के बाद ही कोई कदम उठाने का हवाला दे रहे हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में बृहस्पतिवार को कहासुनी हुई थी। प्रमुख पक्ष के लोगों ने बीडीओ के रवैए पर असंतोष जताया था। शुक्रवार की सुबह ब्लाक कर्मचारी लामबंद हो गए। बीडीओ के पक्ष में कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यालय पर ताला जड़ दिया। परिसर में धरना देने के बाद वह उच्चाधिकारियों से मिलने जिला मुख्यालय चले गए। इसके बाद बीडीसी सदस्यों ने धरना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने पर डीएम ने डीसी एनआरएलएम अरुण कुमार जौहरी को ब्लाक कार्यालय भेजा। वार्ता कर मामले के समाधान का निर्देश दिया। अरुण कुमार जौहरी ने बताया कि टेंडर सम्बंधित कागजात की जांच करने और उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश मिला था, लेकिन वार्ता विफल रही। ब्लाक मुख्यालय पर धीरेंद्र पटेल, ललिता, सूरज पांडेय, विनय श्रीवास्तव, रवींद्र गोंड, इमरान अली, बबुली प्रसाद आदि बीडीसी सदस्य ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed