फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP organised a public outrage rally for women's respect

Sonebhadra News: महिला सम्मान के लिए भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली

Fri, 01 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP organised a public outrage rally for women's respect
महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर गुरुवार को विकास खंड पहाड़ी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में महिला जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय और भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य ने किया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर ब्लॉक मुख्यालय, पड़री बाजार, दाढ़ीराम रोड, पुतरिहा और चांदलेवा रोड होते हुए पुनः रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर जागरूकता का संदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भाजपा सरकार ने 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव रखा, लेकिन विपक्ष के कारण यह पारित नहीं हो सका, जो महिलाओं के सम्मान के विपरीत है। वहीं मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सम्मान के लिए भाजपा पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही परिवार, समाज और देश का समुचित विकास संभव है। रैली में सोनी सिंह, उजाला पाल, सुनीता, अनीता गुप्ता, मालती, रेनू सिंह, शशिकला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed