फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP MLA Bhupesh Chaubey issued instructions to officials during review meeting in sonbhadra

भाजपा विधायक ने दिखाए तेवर: समीक्षा बैठक में अफसरों को दी हिदायत, कहा- नहीं सुधरे तो छोड़वा देंगे बोकला

Thu, 16 Apr 2026 07:47 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 16 Apr 2026 07:47 AM IST
सार

सोनभद्र जिले में पाइप लाइन से जलापूर्ति की स्थिति को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को हिदायत दी। कहा कि अगर नहीं सुधरे तो बोकला (चर्बी) छोड़वा देंगे। 

विज्ञापन
BJP MLA Bhupesh Chaubey issued instructions to officials during review meeting in sonbhadra
बैठक करते विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन से जलापूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। जिन गांवों में महीनों पहले पाइप लाइन बिछ चुका है, वहां भी पानी नहीं आ रहा। बुधवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने इसकी समीक्षा में अफसरों के रुख पर कड़ी नाराजगी जताई।

विज्ञापन


एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव के साथ कार्यालय में समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के अफसरों को स्पष्ट शब्दों में कड़ी हिदायत दी। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अफसरों के नकारेपन से गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा। अगर नहीं सुधरे तो बोकला (चर्बी) छोड़वा देंगे। विधायक ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगवां, तेंदुडाही, बेलाही, हर्रा परियोजना से जलापूर्ति की समीक्षा की। इन सभी परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है, बावजूद लगातार पानी न पहुंचने की शिकायत बनी हुई है। 
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों ने कहीं बिजली की कटौती से जलापूर्ति में व्यवधान को कारण बताया तो कहीं गांवों में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से लीकेज होने की दलील दी। हर्रा परियोजना से जुड़े गांवों में बालू खनन के चलते नदी की धारा बदलने से इंटेकवेल तक ही पानी न आने को कारण बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; कलयुगी बेटे की करतूत: पिता को पीट- पीटकर मार डाला, मां गंभीर रूप से घायल; बहन को गेहूं देने की बात से था नाराज

विधायक ने अमर उजाला में प्रकाशित गोटीबांध गांव के भलहुनिया टोले तक पानी न पहुंचने की वजह पूछी तो बताया कि इस गांव के लिए बिछी पाइप लाइन चंदौली जिले की सीमा से होकर गुजरी है। पड़ोसी जिले में कार्य के दौरान लीकेज से आपूर्ति बाधित हो रही है। नगवां के ही कई अन्य गांवों में भी लीकेज के कारण पानी न पहुंच पाने की अफसर दलील देते रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed