सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के बूथ संख्या 17 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नशामुक्ति, स्वच्छता और युवाओं की भागीदारी से जुड़े संदेशों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सभासद विनोद सोनी, नगर मंत्री राहुल कुमार, योगेश सिंह, अरविंद पांडेय, अनिल द्विवेदी, अनूप, श्यामलाल, अश्वनी, अजीत सिंह, संदेश, राजू, रमेश और संतोष समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।