फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP government throttling democracy: Dr. Rajpal

लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकार: डा. राजपाल

Thu, 29 Jul 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
BJP government throttling democracy: Dr. Rajpal
राबर्ट्सगंज पीडब्लूडी डाक बगला में पत्रकारों से वार्ता करते एमएलसी डॉ.राजपाल कश्यप।संवाद - फोटो : SONBHADRA
बीजेपी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। जनता की आवाज उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। वर्ष 2022 में यूपी में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। यह बातें बृहस्पतिवार को नगर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग आजिज आ गए हैं। जनता समझ चुकी है कि यह जुमलेबाजों की सरकार है। मोदी और योगी सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी से लाखों लोगों की मौत हो गई, जबकि प्रदेश सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से मौतें नहीं हुईं। सपा सरकार में बनाए गए अस्पतालों को कोविड हास्पिटल बनाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कहा कि बीजेपी सरकार में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। बेेरोजगारों को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़ा वर्ग के लोग अगर हक की बात करते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया जा रहा है। इस दौरान राम निहोर यादव, रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, जयप्रकाश पांडेय, कृपाशंकर चौहान, हिदायत उल्ला खां, महफूज खान, रवि गौड़, प्रशांत सिंह, राजेश सिंह, अंबुज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed