फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP encouraged the politics of nationalism

भाजपा ने दिया राष्ट्रवाद की राजनीति को बढ़ावा

Fri, 15 Jul 2022 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
BJP encouraged the politics of nationalism
भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व अभियानों पर चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं से वंचित वर्ग को लाभान्वित कराने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी राजनैतिक दल के रूप में उभर कर सामने आई है। पार्टी ने लोगों में विश्वास पैदा किया है। परिवारवाद की राजनीति से उठकर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है। टीम वर्क का परिणाम है कि हर चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुखों की संरचना पर फिर एक बार नए सिरे से काम किया जाना है। बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत भाजपा की दृष्टि से कमजोर बूथों पर सांसद विधायक व कार्यकर्ताओं की ओर से संपर्क का कार्य चल रहा है, अब इसे और गति देना है। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, घोरावल ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल, ओबरा नगर पंचायत चेयरमैन प्राणमती देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांदप्रकाश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा श्रवण सिंह, कभेसी जैन, जगदीश बैसवार, उदयनाथ मौर्य, शिवकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश दुबे, अशोक कुमार मौर्य, अनिल सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन रामसुंदर निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed