फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP booth president's bike skids while he was going to attend a wedding procession, dies

Sonebhadra News: बरात में शामिल होने जा रहे भाजपा के बूथ अध्यक्ष की बाइक फिसली, मौत

Wed, 29 Apr 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president's bike skids while he was going to attend a wedding procession, dies
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोटास गांव के पास सोमवार की रात बाइक फिसलने से भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजन तिवारी (26) की मौत हो गई। वह बरात में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बेठिगांव निवासी शिवपूजन तिवारी के पुत्र राजन सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से बरात में शामिल होने के लिए निकले थे। उन्हें पड़ोस के गांव सिरपालपुर निवासी नारसिंह के छोटे भाई की बरात में शामिल होने देवरी कुरथा जाना था। राजन रास्ता भूलकर चतरा बाजार के आगे कोटास पहुंच गए। तभी हादसा हो गया। उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी तियरा ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां देर रात उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। राजन की दो बड़ी बहन हैं। दोनों की शादी हो गई है। उधर, घटना की सूचना पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने घर पहुंचकर अर्थी को कंधा दिया। परिवारवालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

तीन साल पहले किडनी का हुआ था प्रत्यारोपण
राजन तिवारी का तीन साल पहले किडनी का ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) हुआ था। दोनों किडनी खराब होने के मां जगपूर्णा देवी ने अपनी एक किडनी देकर पुत्र राजन की जिंदगी बचाई। किडनी का प्रत्यारोपण सफल रहा और राजन तीन साल से सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। मंगलवार की सुबह गांव स्थित श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। बड़े पिता लक्ष्मीकांत तिवारी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed