फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP and Congress workers clash over the issue of women's dignity.

Sonebhadra News: महिला सम्मान के मुद्दे पर आमने-सामने हुए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

Tue, 13 Oct 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress workers clash over the issue of women's dignity.
रॉबर्ट्सगंज कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की
सोनभद्र। महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। उरमौरा में हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े होकर भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर नारेबाजी की तो दूसरे तरफ कांग्रेस की महिला नेताओं ने वोट चोर-गद्दी छोड़ का नारा बुलंद किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी फोर्स दोनों पक्षों को संभालने में लगी रही। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। मणिपुर के लोकसभा सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूजा पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला मोर्चा सदैव संघर्ष करता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, जिला मंत्री मंजू गिरि, जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, रूबी गुप्ता, रंजन पांडेय, वंदना वर्मा, कविता यादव, रितू अग्रहरि, तारा देवी, आरती चौबे, प्रतिभा, किरन, सुमन आदि मौजूद रहीं। दूसरी ओर भाजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर पार्टी कार्यालय के बाहर महिला कांग्रेस की टीम भी मुस्तैदी से डटी रही। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ऊषा चौबे ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध करने वाली देश की बेटियों के साथ दिल्ली पुलिस, भाजपा और आरएसएस की ओर से मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों, किसानों तथा युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। देश के युवा अब जाग चुके हैं और सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन में कांग्रेस की ओर से बेबी सिंह, मंजू देवी, ऊषा विश्वकर्मा, राजबली पांडेय, नूरुद्दीन खान, कन्हैया पांडेय, आशीष सिंह, लल्लू राम पांडेय, मृदुल मिश्रा, सूरज वर्मा, चेतराम केसरी, प्रांजल श्रीवास्तव, सनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

रॉबर्ट्सगंज कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की

रॉबर्ट्सगंज कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed