{"_id":"57546a964f1c1bbf4810a5bd","slug":"bina-fault-line-in-five-hours-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीना में लाइन फाल्ट से पांच घंटे बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीना में लाइन फाल्ट से पांच घंटे बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीना 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की लाइन में रविवार की दोपहर फाल्ट आ जाने के कारण अनपरा के तमाम इलाकों में बिजली पांच घंटे तक गुल रही। साढ़े तीन बजे के करीब गैर परियोजना क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर ली गई लेकिन परियोजना के हाइडिल से होने वाली आपूर्ति को सुचारु करने में पांच बज गए। इसके चलते लोग पसीने तरबतर हुए और बिजली से होने वाले कामकाज ठप रहे।
राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी परियोजना के साथ ही रोजाना चार हजार मेगावाट बिजली पैदा करने वाले अनपरा में एक पखवाड़े से बिजली की आंखमिचौली लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। कसबे के मुहल्लों से भी खराब हालात अनपरा परियोजना के कालोनियों का हो गई है। बार-बार कटौती से लोग परेशान हैं।
रविवार को तो कालोनी क्षेत्र की बिजली दोपहर बारह बजे ही कट गई। पता चला कि बीना उपकेंद्र की लाइन 132 केवी लाइन का जंफर उड़ने से आपूर्ति ठप हो गई है। साढ़े तीन बजे तक जंफर जोड़ लिया गया लेकिन पेड़ों की छंटाई का काम किया जा रहा था। इस वजह से हाइडिल में शाम पांच बजे जाकर आपूर्ति सुचारु हुई। अवर अभियंता एसपी यादव ने बताया कि बीना उपकेंद्र की 132 केवीए के लाइन में फाल्ट आ गई थी। पेड़ों की छंटाई और जंफर उड़ने से दिक्कत हुई। एक्सईएन एएम खान ने फाल्ट को ही बिजली आपूर्ति में दिक्कत का कारण बताया।