{"_id":"5e443bbb8ebc3ee58b3bb1a8","slug":"bill-payment-of-pumping-set-sonbhadra-news-vns5103895173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान किश्तों में बिल जमा कर सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान किश्तों में बिल जमा कर सकेंगे किसान
विज्ञापन
सोनभद्र। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के साथ ही अब अपने खेतों में निजी नलकूप लगवाए किसान भी आसान किश्तों में बिजली बिल जमा कर सकेंगे। किसानों के लिए शुरू की गई किसान आसान किश्त योजना के तहत 31 दिसंबर 2019 तक के बिल पर ब्याज छूट है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 29 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक फरवरी से अब तक 550 किसानों ने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा लिए है।
विद्युत वितरण निगम की तरफ से पिछले वर्ष 11 नवंबर से 31 जनवरी तक चार किलो वाट तक विद्युत भार के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आसान किश्त योजना चलाई। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले शहरी विद्युत उपभोक्ता 12 किश्त में और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 किश्तों में बकाया मूल धनराशि कर सकते हैं। इसी तर्ज पर विद्युत वितरण निगम एक फरवरी से निजी नलकूप के किसान उपभोक्ताओं के लिए किसान आसान किश्त योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसान 29 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने पर 31 दिसंबर तक बकाये बिल पर ब्याज छूट है। रजिस्ट्रेशन कराएं किसान अधिक त्तम छह किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। अब तक 550 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके है। इसमें विद्युत वितरण निगम कार्यालय राबट्र्सगंज अन्तर्गत 400 और पिपरी कार्यालय अन्तर्गत 150 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। विद्युत निगम के आंकड़े के मुताबिक जिले में कुल 10505 निजी नलकूप के किसान उपभोक्ता है। राबर्ट्सगंज क्षेत्र अन्तर्गत 8449 और पिपरी कार्यालय अंतर्गत 256 निजी नलकूप के किसान उपभोक्ता हैं। अब तक आसान किस्त योजना के तहत 13800 घरेलू कनेक्शन उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन करा चुके है। इसमें राबर्ट्सगंज क्षेत्र के 7200 और पिपरी क्षेत्र के 6600 उपभोक्ताओं शामिल हैं।
कोट-
किसानों के हित में एक फरवरी से किसान आसान किश्त योजना चलाई जा रही है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 29 फरवरी है। इस योजना के तहत अब तक जिले के 550 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके है। जबकि आसान किश्त योजना के तहत 13 हजार 800 घरेलू विद्युत उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
एसके सिंह
एक्सईएन-राबर्ट्सगंज