{"_id":"63d03755aa53067881693bd5","slug":"bike-slipped-on-flyover-rider-fell-down-on-service-lane-died-sonbhadra-news-vns6953422106-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, नीचे सर्विस लेन पर गिरा सवार, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, नीचे सर्विस लेन पर गिरा सवार, तोड़ा दम
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक के पास मंगलवार को दोपहर के समय फ्लाईओवर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक फ्लाईओवर पर ही पड़ी थी, पिछला पहिया पंक्चर मिला। आशंका जताई जा रही है कि फ्लाईओवर पर मोड़ पर तेज रफ्तार से बाइक फिसलने के कारण युवक नीचे गिर गया। इससे मौत हो गई।
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर राबर्ट्सगंज नगर के मध्य फ्लाईओवर है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे बढ़ौली चौक के पास एक युवक अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त चौराहे पर भीड़-भाड़ बनी थी। अचानक ऊपर से युवक के गिरने से अफरातफरी मच गई। चौराहे पर खड़ी पुलिस तत्काल पहुंची।
युवक के पास एक बैग भी मिला है। पुलिस फ्लाईओवर पर पहुंची तो वहां युवक की बाइक मिली। बाइक पर वाराणसी का नंबर था। कोतवाल बालमुकुंद मिश्र के मुताबिक चौराहे के ठीक ऊपर फ्लाईओवर पर मोड़ है। तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक फिसलने से हादसा हुआ हो सकता है।
विज्ञापन
युवक की शिनाख्त जिलाजीत उर्फ सुनील बिंद (28) पुत्र कुबेर निवासी जिगना थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है। युवक के पिता ने बताया कि जिलाजीत घर से करीब एक बजे बाइक से ओबरा जाने के लिए निकला था। रास्ते में यह घटना हुई।