फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding teacher dies after being hit by tractor trolley

Sonebhadra News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teacher dies after being hit by tractor trolley
राबर्ट्सगंज चंडी होटल के समीप सड़क हादसे में मृतक प्रदीप कुमार शुक्ला(फाइल फोटो)। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर के चंडी होटल के पास सोमवार की शाम ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की तैनाती चंदौली के नौगढ़ में थी। ड्यूटी से लौटते समय वह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक पर उनके साथ मौजूद एक अन्य शिक्षक को भी चोट आई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन व शिक्षक संघ के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के कोरांव निवासी प्रदीप कुमार शुक्ला (39) चंदौली के नौगढ़ राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक के रूप में तैनात थे। वह राबर्ट्सगंज के बढ़ौली में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। रोज की तरह सोमवार की शाम वह स्कूल से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ जौनपुर निवासी शिक्षक आलोक कुमार यादव (45) भी सवार थे। राबर्ट्सगंज में चंडी होटल के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बने फ्लाईओवर से वह नीचे सर्विस लेन पर उतरे। आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक फिसल गई। ट्राली के नीचे आने से प्रदीप की मौत हो गई। आलोक को भी चोट आई। आसपास के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र, चौकी प्रभारी संजय सिंह आदि मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेते हुए शिक्षक के घरवालों को घटना की सूचना दी। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed