फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding brother in law crushed by tractor dies, brother in law serious

Sonebhadra News: ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर

Tue, 04 Feb 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike riding brother in law crushed by tractor dies, brother in law serious
सीमा से सटे मप्र के बैढ़न में मंगलवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचल दिया। हादसे में जीजा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साले को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव कब्जे में ले पाई। बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास कॉलोनी निवासी श्याम बिहारी केवट उर्फ शंभु (42) रिश्ते में लगने वाले साले अनु (32) के साथ बाइक से मंगलवार की सुबह किसी काम से बैढ़न जा रहा था।
विज्ञापन

शाशन प्लांट के समीप स्थित पेट्रोल टंकी के सामने तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे दोनों सवारों को कुचलते हुए चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। श्याम बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई। अनु को ट्रामा सेंटर बैढ़न ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर के साथ मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। वह आरोपी ट्रैक्टर चालक के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed