फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider's neck was cut after colliding with a parked tractor, he died in agony

Sonebhadra News: खड़े ट्रैक्टर में टकराने से कटी बाइक सवार की गर्दन, तड़पकर तोड़ा दम

Wed, 09 Apr 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's neck was cut after colliding with a parked tractor, he died in agony
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर मंगलवार की रात खड़े ट्रैक्टर में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक की आधी गर्दन कट गई। वह छिटककर दूर जा गिरा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी के सड़क टोला निवासी चंद्रबली गोंड (35) मंगलवार की रात बाइक लेकर अपने घर से बभनी बाजार ही तरफ जा रहा था। कुछ दूर जाने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चंद्रबली की आधी गर्दन कट गई।
विज्ञापन

वह छिटककर बाइक से दूर जा गिरा और छटपटाने लगा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई शशिकांत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि चंद्रबली घर से बभनी बाजार की तरफ आ रहा था और खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed