फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riders crossing railway line hit by train, one dead

Sonebhadra News: रेलवे लाइन पार कर रहे बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आए, एक की मौत

Fri, 10 Nov 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bike riders crossing railway line hit by train, one dead
सोनभद्र। सदर कोतवाली अंतर्गत घुवास गांव के पास बृहस्पतिवार की रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलगाई गांव निवासी राजकुमार उर्फ अशोक चौबे अपने पड़ोसी अरविंद उर्फ भोला पाठक के साथ बाइक से बुधवार को राबर्ट्सगंज के लिए निकले थे। बुधवार की रात दोनों किसी रिश्तेदार के यहां रुके थे। घरवालों के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिन में जरूरी काम करने के बाद रात में दोनों घर लौट रहे थे। घुवास गांव के पास दोनों बाइक सवार रेलवे लाइन पार कर रहे थे, इसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

घटना में राजकुमार चौबे (45) की मौके पर ही मौत हो गई। इनके सिर में गंभीर चोटें आई थी। वहीं अरविंद (28) पुत्र अवधेश पाठक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। शुक्रवार को दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, भोला की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बेलगाई गांव निवासी राजकुमार उर्फ अशोक को पत्नी कंचन चौबे व चार संतानें हैं। सबसे बड़ा पुत्र अरुण चौबे (22), अंजली (19), काजल (16) और तरूण (14) हैं। इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार में राजकुमार ही इकलौते कमाने वाले थे। जिससे उनके परिवार की आजीविका चलता था। उनकी मौत होने से परिवार के समक्ष भरण पोषण को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। शुक्रवार को राजकुमार का अंतिम संस्कार उनके गांव में हुआ। बड़े पुत्र अरुण ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed