फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider killed in road accident, couple injured

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दंपती घायल

Tue, 29 Aug 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in road accident, couple injured
शक्तिनगर। वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग स्थित बीना कोयला क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के पास मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार सामने से आ रही बोलेरो में भिड़ गई। कार सवार दंपती को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खड़िया निवासी राजेंद्र प्रसाद (58) बाइक से बीना की तरफ जा रहे थे। बीना परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय के पास वह अचानक दाहिने तरफ मुड़ गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार भी सामने से आ रही बोलेरो में भिड़ गई। हादसे में राजेंद्र प्रसाद के अलावा कार सवार बीना परियोजना के कर्मचारी राम सिंह (59), उनकी पत्नी सुदामा देवी (57) घायल हाे गए। उन्हें तत्काल अटल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नेहरु शताब्दी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति गंभीर देख परिजन बैढन ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। रास्ते में राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। राम सिंह व सुदामा देवी का उपचार नेहरु अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार एवं बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हादसे में टेंपो सवार दो घायल

रेणुकूट। चौकी क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक ट्रक ने टेम्पो में धक्का मार दिया। इससे टेम्पो में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। उस समय टेम्पो पिपरी से खाड़पाथर तरफ जा रही थी। इस दौरान एक होटल के समीप ट्रक ने ऑटो को धक्का मार दिया। जिससे ऑटो पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धक्का मारने के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर नाली पार करते हुए सड़क किनारे बनी एक दुकान में घुस गया। संयोग अच्छा रहा कि दुकान पर कोई घायल नहीं हुआ। टेम्पो पर सवार घायल लोगों का स्थानीय चिकित्सकों के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल
मधुपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पकरी माइनर के समीप वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मझुई निवासी अश्वनी सिंह (18) पुत्र मनोज कुमार और मधुपुर निवासी शिवम (19) पुत्र कमला बाइक से राबर्ट्सगंज जा रहे थे। चंडी तिराहे से पहले माइनर के समीप पीछे से एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार छिटक कर सड़क पर गिर गए। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शिवम की हालत गंभीर है। टक्कर मारने के बाद चालक बस ले कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed