फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider going to in-laws' house dies in accident, partner serious

ससुराल जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत, साथी गंभीर

Thu, 06 Oct 2022 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going to in-laws' house dies in accident, partner serious
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर देवरी गांव के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

किरबिल निवासी सोनू पनिका (23) बुधवार की रात अपने दोस्त शिवा (22) के साथ क्षेत्र के ही डडिहरा गांव स्थित ससुराल जा रहा था। देवरी गांव स्थित एक ढाबा के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल शिवा को आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक का शव लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed