फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies while trying to escape from stray animal

Sonebhadra News: छुट्टा पशु से बचने में बाइक सवार की मौत

Sun, 02 Mar 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies while trying to escape from stray animal
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुहार में अचानक सामने आए छुट्टा पशु से बचने के प्रयास में बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बेटी को इंटर बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए महाराष्ट्र से लौटा था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी मोहन बैसवार (42) कुछ साल से महाराष्ट्र में काम करते थे। इंटर में पढ़ने वाली बेटी ममता को बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए वह 27 फ़रवरी को घर आए थे। 28 फरवरी को बाइक से बेटी को लेकर परीक्षा दिलाने घुवास गांव स्थित कॉलेज में गए थे। ममता को केंद्र पर छोड़कर अपने पाही तेंदुहार गांव चले गए। परीक्षा समाप्त होने पर वह परीक्षा केंद्र पर बेटी को लेने के लिए घुवास जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में परसौना इलाके में बाइक के सामने छुट्टा पशु आ गया। उससे बचने के चक्कर में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। वहां से गंभीर स्थिति में उन्हें जिला अस्पताल और फिर बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। रविवार को परिजन शव लेकर गांव लौटे। फिर पुलिस को सूचना दी। एसआई त्रिभुवन राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed