फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after falling from flyover The incident took place near Badhauli Chowk in Robertsganj Nagar

राबर्ट्सगंज में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत, इसी जगह पर पहले भी हो चुकी है कई मौतें

Tue, 24 Jan 2023 05:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 24 Jan 2023 05:52 PM IST
सार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मंगलवार की दोपहर बढ़ौली चौक के पास एक युवक अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। घटना के वक्त चौराहे पर भीड़-भाड़ थी। अचानक ऊपर से युवक के गिरने से अफरातफरी मच गई। चौराहे पर खड़ी पुलिस तत्काल युवक के पास पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Bike rider dies after falling from flyover The incident took place near Badhauli Chowk in Robertsganj Nagar
फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक के पास मंगलवार को दोपहर में फ्लाईओवर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक फ्लाईओवर पर ही पड़ी थी। वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फ्लाईओवर से गिरकर पहले भी बाइक सवारों की जान जा चुकी है। अब फिर इस घटना से लोग सकते में आ गए हैं।

विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर राबर्ट्सगंज नगर के मध्य फ्लाईओवर निर्मित है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे बढ़ौली चौक के पास एक युवक अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। घटना के वक्त चौराहे पर भीड़-भाड़ थी। अचानक ऊपर से युवक के गिरने से अफरातफरी मच गई। चौराहे पर खड़ी पुलिस तत्काल युवक के पास पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के पास एक बैग भी मिला है। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है। पुलिस फ्लाईओवर पर पहुंची तो वहां युवक की अपाचे बाइक भी मिली। बाइक पर वाराणसी का नंबर था। कोतवाल बालमुकुंद मिश्र के मुताबिक चौराहे के ठीक ऊपर फ्लाईओवर पर मोड़ है। आशंका है कि तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed