{"_id":"6587167936b15514a8059219","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7372-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कहीं फरियादी नहीं पहुंचे तो कहीं कर्मी, कागजों पर सुलझे विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कहीं फरियादी नहीं पहुंचे तो कहीं कर्मी, कागजों पर सुलझे विवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस व भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कई जगहों पर फरियादियों की संख्या कम रही। कुछ स्थानों पर राजस्व कर्मचारी ही नहीं पहुंचे।
सदर कोतवाली: छह में दो का समाधान
एएसपी मुख्यालय कालू सिंह की अध्यक्षता में सदर कोतवाली में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां कुल छह मामले पहुंचे। पुलिस से संबंधित दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व से संबंधित चार मामलों को टीम बनाकर निस्तारण के लिए सौंपे गए।
दुद्धी: राजस्व कर्मी रहे नदारद
दुद्धी। स्थानीय थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस खानापूर्ति में निपट गया। यहां राजस्व विभाग की लापरवाही देखने को मिली। यहां समय से पहले ही राजस्व कर्मी उठकर चले गए। फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सवा एक बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव की एक महिला प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची। यहां संबंधित क्षेत्र के लेखपाल नदारद रहे। एसआई काशी सिंह कुशवाहा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर एक केस आया था। जिसका निस्तारण करने के लिए संबंधित को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विंढमगंज: आश्वासन लेकर लौटे फरियादी
विंढमगंज। स्थानीय थाने पर समाधान दिवस के मौके पर दो मामले आए। जिसमें एक मामले का निस्तारण मौके पर सुलह समझौता के तहत किया गया। वहीं जमीन विवाद से जुड़े मामले का समाधान नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि मूडिसेमर ग्राम पंचायत का जमीन के मेड का सीमांकन से संबंधित था। जिसे हल्का के लेखपाल को निस्तारण को सौंप दिया गया। दूसरे मामले को मौके पर ही समझा-बुझाकर सुलह समझौता से हल कराया गया। वहीं बीजपुर में प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में आवासीय प्लाट व वन भूमि की जोतकोड का मामला आया। इसका संबंधितों को निस्तारण के लिए कहा गया। मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर अजय विक्रम यादव, एसआई सुक्खु राम यादव, लेखपाल संतोष यादव मौजूद रहे।