फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after colliding with pickup

Sonebhadra News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 23 Nov 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with pickup
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में शनिवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर उछल गया और पिकअप का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

धुमा गांव निवासी विश्वनाथ यादव (45) रेणुकूट स्थित निजी परियोजना में माली का काम करता था। रोज की तरह शनिवार की सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जाबर गांव में कनहर नदी पुल से डेढ़ सौ मीटर पहले ही सब्जी लेकर जा रहे अनियंत्रित पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर से बाइक सवार उछलकर पिकअप के सामने का शीशा तोड़ कर अंदर घुस गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक ने घटना के बाद हीराचक गांव में कनहर नदी के समीप वाहन छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

चार महीने बाद होनी है बेटी की शादी

दुद्धी। हादसे में जान गंवाने वाले विश्वनाथ यादव परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी बड़ी बेटी प्रतिमा की शादी तय हो चुकी है। होली के बाद विवाह होना है। विश्वनाथ का परिवार शादी तैयारी में जुटा था। दूसरी बिटिया रानी यादव (13) और बेटा कमलेश (10) है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी के लिए सामान जुटाए जा रहे थे। गेहूं की कटाई के बाद शादी करने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed