{"_id":"68d6d1fc962a28fcbe08ca67","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-pickup-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-135057-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
शक्तिनगर। जिले की सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पिकअप ने बाइक पर टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण सड़क पर उतर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया।
ग्राम कर्सुआराजा के कनपुरा टोला निवासी राममिलन शाह (45) अपने साथी रैला निवासी सुरेश विश्वकर्मा (28) के साथ बाइक से बैढ़न तहसील से जमीन संबंधी पेशी के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान बंधौरा तरफ से तेज गति से आ रहे पिकअप ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में राममिलन शाह की मौत हो गई। साथी सुरेश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। खबर मिलते ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। खुटार पुलिस चौकी प्रभारी शीतला यादव ने सहकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। मौके पर तहसीलदार के अलावा माड़ा थाना टीआई शिवपूजन मिश्रा एवं बंधौरा चौकी प्रभारी बीएल बंसल के साथ भारी संख्या में फाेर्स पहुंची और चक्काजाम समाप्त कराया। माड़ा थाना टीआई शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।