फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by highway

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 22 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by highway
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव में शनिवार की देर शाम हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बैढ़न (मप्र) निवासी सुरेंद्र केवट (33) अपने मित्र अमित यादव (32) के साथ बाइक से चोपन थाना अंतर्गत नौटोलिया स्थित ससुराल आ रहा था। दोनों को रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होना था। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप रेनुकूट की तरफ से आ रही हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर में सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक अमित घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाथीनाला पुलिस ने घायल को दुद्धी अस्पताल भेजकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी रवींद्र प्रसाद ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed