फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by a truck

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Mon, 15 May 2023 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a truck
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा बैरियर के पास सोमवार की देर शाम करीब सात बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

चैनपुर निवासी अमरेश यादव (22) पुत्र विजय मल यादव अपने घर से रेणुकूट की तरफ बाइक से जा रहा था। रेणुकूट से बभनी की ओर आ रहे ट्रक से नधिरा बैरियर के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था कि बाइक सवार कुछ दूर जा कर गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। एसआई आरएस शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद घायल को तत्काल बभनी सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घर पर मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed