फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider collides in truck, dies

ट्रक में पीछे से टकराया बाइक सवार, मौत

Wed, 08 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collides in truck, dies
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर अंजानी गांव में मंगलवार की रात एक बाइक ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। मंगलवार की रात छोटू सिंह (20) पुत्र हरीलाल निवासी राजमिलान घर के किसी काम से खम्हरिया गांव गए थे। अपना काम करने के बाद वह रात में घर वापस लौट रहे थे । आगे राख लदा ट्रक जा रहा था। अंजानी ब्रेकर के पास जब ट्रक चालक ने ब्रेक मारा तो पीछे चल रहे छोटू बाइक से ट्रक से जा टकराए। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बीजपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से छोटू को धन्वन्तरी चिकित्साल्य एनटीपीसी बीजपुर लाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सुबह बीजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed