फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rally taken out on Labor Day, declaration of struggle against exploitation

Sonebhadra News: मजदूर दिवस पर निकाली बाइक रैली, शोषण के खिलाफ संघर्ष का एलान

Thu, 01 May 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike rally taken out on Labor Day, declaration of struggle against exploitation
सोनभद्र/शक्तिनगर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बृहस्पतिवार को मजदूरों के अधिकार और सम्मान की आवाज बुलंद की गई। शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाला। श्रमिकों की एकजुटता पर जोर देते हुए उनकी सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आवाह्न पर विद्युत कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। एक्सईएन कार्यालय से शुरू हुई रैली महिला थाना से शीतला मंदिर चौराहा, चंडी होटल, धर्मशाला, बढ़ौली चौराहा, उरमौरा व चुर्क से होते हुये सर्किट हाउस तक पहुंची। कर्मचारियों ने बिजली के निजीकरण का विरोध जताया। सभी विद्युत वितरण निगमों से संविदा कर्मियों को हटाए जाने का आदेश तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि अत्यंत अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मियों को इस तरह हटाया जाना किसी भी तरह उचित नहीं है। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व सचिव महेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उधर, एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के आवासीय परिसर में कोलियरी मजदूर सभा (एटक) कार्यालय में कोयला मजदूरों ने बाइक रैली निकाल परिसर का चक्रमण किया। दुनिया के मजदूर एक हो के नारे लगाते हुए संगठन कार्यालय पहुंचे और आम सभा कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान मुख्य रूप से कोलियरी मजदूर सभा (एटक) महामंत्री अजय कुमार, बीना शाखा अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ यादव, सचिव जागेंद्र तिवारी, नृपेंद्र चौबे, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
शोषण के खिलाफ एकजुट होकर करना होगा संघर्ष
अनपरा। नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित लाल मैदान में जिला संविदा मजदूर यूनियन एवं उत्तर प्रदेश बिजली इंप्लाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज के दिन शिकागो में काम के घंटे आठ करने के लिए संघर्ष के दौरान हजारों मजदूरों ने शहादत दिया था, तब जाकर सफलता मिली थी। इसे आज की सरकार 12 घंटा करने का आदेश कर चुकी है। हमें किसी कीमत पर इसे लागू नहीं होने देना है। मजदूरों के शोषण विरुद्ध हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। वक्ताओं में जिला संविदा श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, उत्तर प्रदेश बिजली इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय महामंत्री विशंभर सिंहनवाज खान, मुश्ताक अहमद, गणेश सिंह, जितेंद्र पटेल, तुलसी कुशवाहा, बब्बन राम, हरी गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला संविदा श्रमिक यूनियन के महामंत्री अवधराज सिंह एवं संचालन किसान नेता कमलदेव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मजदूर सभा ने निकाली प्रभात फेरी, गांधी मैदान में की सभा

रेणुकूट। मजदूर दिवस पर बृहस्पतिवार को नगर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम हुए। हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा ने नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। हॉस्पिटल रोड स्थित कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए हिंडाल्को कॉलोनी से दोबारा कार्यालय पहुंची। शाम को गांधी मैदान में आम सभा हुई। महामंत्री महेश चंद्र मिश्रा ने मजदूर दिवस के उ्देश्य पर चर्चा की। श्रमिक नेता रविंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि आज संविदा श्रमिकों की समस्याएं जटिल हो गई है। स्थायी प्रकृति के कार्यों को संविदा श्रमिकों से कराया जा रहा है। स्थायी कामगारों की जगह समाप्त की जा रही है। केवल निजी क्षेत्र में ही नहीं है, बल्कि सरकारी क्षेत्र में भी स्थाई पद समाप्त किए जा रहे हैं। विजय प्रताप सिंह, भाकपा के सहायक जिला मंत्री देवकुमार विश्वकर्मा, हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा के अतीक अहमद, विनय कुमार यादव, लाल बहादुर सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed