फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collides with tree, young man dies, friend injured

Sonebhadra News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 24 Sep 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, young man dies, friend injured
चोपन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मितापुर के बंधवा गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

चोपन निवासी राजेश साहनी (32) और धर्मेंद्र विश्वकर्मा (40) शनिवार की रात मितापुर की ओर से अपने घर आ रहे थे। बंधवा गांव के पास अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को चोपन सीएचसी पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉ. मनोज सिंह ने राजेश साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र विश्वकर्मा को प्राथमिक इलाज़ के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed