फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collides with divider, youth dies

Sonebhadra News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 08 Sep 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, youth dies
सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली (बैढ़न) में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना बैढ़न कोतवाली के कचनी क्षेत्र में रविवार दोपहर ट्रैक्टर एजेंसी के पास हुई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुमित कुमार घसिया (18) पुत्र धर्मजीत घसिया हाल पता बिलौंजी, बैढ़न मूल निवासी ग्राम गिरवानी, थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ एवं पुष्पेन्द्र कुमार शाह पुत्र राधेश्याम शाह निवासी बिलौंजी दोनों साथी रविवार को नौगढ़ में बाइक की सर्विस कराने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के वक्त सर्विस कराकर वापस घर लौटने के दौरान बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से मुख्य मार्ग कचनी में एजेंसी के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सुमित कुमार घसिया ने मौके पर दम तोड़ दिया।

वहीं पुष्पेंद्र शाह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने यहां से रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed