{"_id":"6742366b6691c8a100051a97","slug":"bike-collided-with-electric-pole-young-man-died-friend-seriously-injured-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-120799-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
बभनी। बभनी-सागोबांध मार्ग पर थाना क्षेत्र के झोझवा गांव के पास शुक्रवार की रात बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बरवें गांव निवासी शीतला प्रसाद (32) और दिनेश कुमार (28) बाइक से बभनी बाजार आए थे। वहां से सामान लेकर देर शाम घर जा रहे थे। झोझवा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक शीतला की मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के ग्रामीण आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। पीआरवी 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। पीआरवी ने घायल को ग्रामीणों की मदद से बभनी सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शीतला को दो लड़कियां और तीन लड़के हैं।