{"_id":"68052af865900333ad01c017","slug":"bike-collided-with-a-tree-two-brothers-died-tragically-one-seriously-injured-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पेड़ से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पेड़ से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल, गांव में मातम
Sun, 20 Apr 2025 10:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:42 PM IST
सार
बभनी क्षेत्र में दर्दनाक हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया। पेड़ से एक बाइक टकरा गई और बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल का इलाज होते
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर स्थित घघरा बाजार के पास रविवार की रात करीब 7:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई, जिससे दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बभनी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दुद्धी थाना क्षेत्र के नगवां निवासी जगदीश प्रसाद (30 वर्ष) अपने भाई वीर बहादुर (25 वर्ष) और गांव के ही रामकेश (27 वर्ष) के साथ बाइक से बभनी के खोतोमहुआ गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे घघरा बाजार के समीप पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को ग्रामीणों की मदद से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने जगदीश और वीर बहादुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामकेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।