फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike and cash robber arrested

बाइक व नगदी लूटने वाले गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bike and cash robber arrested
शक्तिनगर/सिंगरौली। बीते सप्ताह हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक, नगदी व मोबाइल सहित कई सामान बरामद की है।बताते चलें कि सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की शाम लुटेरों ने गोंदवाली स्थित एक ओर आयरन फैक्ट्री के कर्मचारी को निशाना बनाया था। कनई गडरिया बाइपास मार्ग पर कर्मी की बाइक मोबाइल, नगदी समेत अन्य चीजें लूट लिया था। फरियादी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसपी वीरेंद्र सिंह ने दुस्साहसिक वारदात में शामिल अपराधियों को पकड़ने के टीम गठित किया। बरगवि के निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया गोंदवाली, बड़ोखर, धरसाडा आदि जगहों में आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर से सूचना मिली की घिनहा गांव के बब्बू उर्फ बाबूलाल साकेत व उनके साथियों द्वारा मिलकर यह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बाबूलाल के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से लूटी गई हीरो पैशन मोटरसाइकिल बरामद कर ली। निशानदेही पर अन्य साथी डगा निवासी सूरज साकेत, रामबली बसोर दुर्गा बसोर एवं कृष्णा साकेत निवासी दादर को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी गए एमआई मोबाइल, वोटर आईडी, आधार कार्ड, गेट पास व लुटे गए दो हजार नकदी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed