फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Big accident in Sonbhadra Magic collided with a truck parked on the roadside one killed three injured

सोनभद्र में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी मैजिक, एक की मौत, तीन घायल, लोगों की भारी भीड़

Sat, 05 Nov 2022 10:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 05 Nov 2022 10:01 AM IST
सार

रेणुकूट से वाराणसी मैजिक लेकर सामान पहुंचाने लोग गए हुए थे। रात में लौटते समय सलखन में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मैजिक पीछे से टकरा गई। हादसे में मैजिक सवार बेचन सिंह (50) पुत्र जागेश्वर निवासी शिवा पार्क रेणुकूट की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Big accident in Sonbhadra Magic collided with a truck parked on the roadside one killed three injured
ट्रक में टक्कर से मैजिक सवार एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर चोपन थाना अंतर्गत सलखन में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार मैजिक सड़क किनारे ट्रक में टकरा गई। हादसे में मैजिक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

रेणुकूट से वाराणसी मैजिक लेकर सामान पहुंचाने लोग गए हुए थे। रात में लौटते समय सलखन में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मैजिक पीछे से टकरा गई। हादसे में मैजिक सवार बेचन सिंह (50) पुत्र जागेश्वर निवासी शिवा पार्क रेणुकूट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनीत कुमार पुत्र अनिरुद्ध राव, रोहित सिंह पुत्र अखिलेश सिंह और आशुतोष सिंह पुत्र मुक्तिनाथ सिंह निवासी रेणुकूट पिपरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed