फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bhoomi of Meerut and Sanjay of Varanasi top in 30 meter

Sonebhadra News: 30 मीटर इंडियन राउंड में मेरठ की भूमि और वाराणसी के संजय अव्वल

Tue, 28 Nov 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi of Meerut and Sanjay of Varanasi top in 30 meter
सोनभद्र। नगर स्थित संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को तीन दिवसीय 67वीं प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि एसपी डाॅ. यशवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेजबान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोहा। सबसे पहले 30 मीटर इंडियन राउंड महिला वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इसमें मेरठ की खिलाड़ी भूमि को 316, शिवांगी को 311 और मिनाक्षी मिश्रा को 310 अंक मिले। पुरुष वर्ग में वाराणसी मंडल के संजय कुमार को 348, सहारनपुर के अभिषेक को 343 और विंध्याचल मंडल के अखिलेश गुप्ता को 333 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन

इंडियन राउंड 20 मीटर पुरुष वर्ग में सहारनपुर के अभिषेक को 342, विंध्याचल के अभय कुमार को 332 और वाराणसी के रोशन को 324 अंक पर संतोष करना पड़ा। वहीं महिला वर्ग में प्रयागराज मंडल की अंजली यादव को 305, विंध्याचल की मिनाक्षी को 301 तथा मेरठ की निधि को 295 अंक प्राप्त हुए। इस मौके पर डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद यादव, जिला क्रीडा अधिकारी डीपी सिंह, तीरंदाजी संघ के जिला सचिव बलराम कृष्ण यादव, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य फा.आल्बर्ट प्रवीण लोबो, आरएसएम इंका के प्रधानाचार्य डाॅ. ब्रजेश सिंह, उमाकांत मिश्रा, कमलदेव चौधरी, सुशील चौबे, जगदंबा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed