{"_id":"6692dfd2e54248535105e104","slug":"bhari-was-killed-by-hitting-him-with-an-ax-in-front-of-the-children-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-115435-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से वार कर भारी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से वार कर भारी को मार डाला
विज्ञापन
विंढमगंज। यूपी सीमा से महज छह किमी दूर झारखंड के नगर उंटारी थाना अंतर्गत अमरसरई कुंबा खुर्द गांव में शुक्रवार रात देवर ने बच्चों के सामने ही कुल्हाड़ी से प्रहार कर भाभी की हत्या कर दी। मृतका का मायका यूपी में है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के पीछे आपसी विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विंढमगंज थाना अंतर्गत धरतीडोलवा ग्राम मानिकचंद उरांव की बेटी रीना देवी (35) की शादी नगर उंटारी थाना अंतर्गत अमरसरई कुंबा खुर्द गांव निवासी राजकुमार उरांव से हुई थी। राजकुमार बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरी करता है। घर में सिर्फ रीना देवी व उसके बच्चे मौजूद थे। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर देवर विजय उरांव से रीना का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद आक्रोश में आकर विजय ने कुल्हाड़ी से भाभी पर हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही रीना की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर मृतका का पिता मानिकचंद उरांव गांव के प्रधान सुरेंद्र पासवान के साथ पहुंचे। नगर उंटारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गढ़वा भेज दिया।