फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh protested, demanding minimum pension amount of Rs. 5000

Sonebhadra News: भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन, पेंशन की न्यूनतम राशि 5000 रुपये करने की मांग

Tue, 18 Mar 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh protested, demanding minimum pension amount of Rs. 5000
राष्ट्रीय और जनपदीय समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पेंशन की न्यूनतम राशि 5000 रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन ने केंद्र सरकार के बजट पर असंतोष जताते हुए इसे श्रमिकों, पेंशनर्स, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और स्कीम वर्कर्स के लिए निराशाजनक बताया। भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि ईपीएस 95 के 75 लाख से अधिक पेंशनर्स को बजट में कोई राहत नहीं दी गई, जिससे वे घोर आर्थिक संकट में हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पेंशन की न्यूनतम राशि 5000 और बेसिक वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में देने की मांग की। इसके अलावा ईपीएफ की वेतन सीमा 15000 से बढ़ाकर 30000 रुपये और ईएसआईसी की सीमा 21000 से बढ़ाकर 42000 रुपये करने, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने अनपरा काशी मोड़ से हाथीनाला तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराने, डिबुलगंज से लोझरा होते हुए चोपन तक बने बाईपास की मरम्मत कराने, संविदा श्रमिकों के शोषण पर रोक लगाने, सोनभद्र में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सदानंद उपाध्याय, विभाग प्रमुख अश्वनी शुक्ला, जिला मंत्री दशाराम यादव, शशिकांत सिंह, विघ्नेश्वर शर्मा, रमेश पाल, रामबली यादव, बुद्धेश्वर सिंह, रामजस, राजबली सिंह, एसएन पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed