फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh demonstrated against unbridled inflation

बेलगाम महंगाई के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Sep 2021 05:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh demonstrated against unbridled inflation
बेलगाम महंगाई के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने कोल परियोजनाओं पर बुधवार को गेट मीटिंग व प्रदर्शन किया। महंगाई व स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष का शंखनाद करते हुए नौ सितंबर को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपने की रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन

ककरी परियोजना में अभियान का नेतृत्व बीकेकेएमएस के महामंत्री मनोज सिंह, बीना में अध्यक्ष अरूण दुबे, कृष्णशिला में बेचूलाल व खड़िया में खुशहाल सिंह ने किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई का प्रभाव समाज के सभी तबके पर पड़ रहा है। स्थिति इतनी विषम हो गई है कि आम नागरिकों के लिए दो वक्त की रोटी का प्रबंध मुश्किल हो रहा है। अध्यक्ष अरुण दुबे ने बताया कि नौ सितंबर को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में जिले की सभी यूनियन के पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रदर्शन में अरविंद सिंह, आरपी गुप्ता, बुद्धेश्वर सिंह, प्रेमलाल पटेल, अनुराग मिश्र, केडी तिवारी, सकल नारायण, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed